फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कुनौठिया में दो दुकानों के ताले टूटे

कुनौठिया में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 19 Feb 2019 11:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
कुनौठिया में दो दुकानों के ताले टूटे
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर रोड पर कुनौठिया गांव स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने एक मोबाइल शॉप से लैपटॉप, नगदी सहित 70 हजार की चोरी कर ली। वहीं, दूसरी दुकान में चोर सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

वन भल्लिया निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि वह करीब सात वर्षों से कुनौठिया में हाईवे के किनारे मोबाइल शॉप की दुकान करते हैं। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान में ताला डालकर घर चले गए। सुबह दुकान के ताले टूटे देखकर पास के लोगों ने उन्हें जानकारी दी। जब वह आए तो दुकान में रखा लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरा और दराज में रखी आठ हजार की नगदी सहित चोरों ने करीब 70 हजार का सामान चोरी कर लिया। वहीं, हाईवे के दूसरी ओर अनिल मौर्य की पान की दुकान के शटर के ताले भी चोरों ने तोड़ डाले, लेकिन सफल नहीं हो सके। दुकानदारों ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed