{"_id":"5c6314a7bdec2237d6014421","slug":"181549997223-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर एक अनियंत्रित कार ने सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे आग ताप रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे गांव पनगी खुर्द निवासी बाबूराम (65) की मौत हो गई, जबकि गांव के ही सुकईदास, रामा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा मंगलवार सुबह हुआ। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सामने बड़ा मंदिर पर भंडारा चल रहा था। कुछ लोग मंदिर के सामने हाईवे किनारे बैठे आग ताप रहे थे। इसी बीच लखीमपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी। हादसे में आग ताप रहे गांव पनगी खुर्द निवासी बाबूराम, रामा (50), सुकई दास (32) सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर रामापुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सैनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर अन्य चारों लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार वालों ने सभी घायलों को राजापुर में स्थित एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। हादसे में बाबूराम के मरने की खबर जब घर वालों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।