फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरकारी क्रय केन्द्रों पर खपा दिया पीडीएस का गेहूं

सरकारी क्रय केन्द्रों पर खपा दिया पीडीएस का गेहूं

Thu, 02 Aug 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सरकारी क्रय केन्द्रों पर खपा दिया पीडीएस का गेहूं
food grain
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के गेहूं को कालाबाजारी कर सरकारी क्रय केन्द्रों पर खपाए जाने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने पर खाद्य आयुक्त ने लखीमपुर खीरी समेत चार जिलों में विशेष टीम बनाकर जांच कराने के आदेश दिए हैं। एफसीआई के डिपो से लोड होकर पीडीएस के गोदाम पर भेजी जाने वाली गाड़ियों (ट्रकों) की जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। केन्द्रीय एजेंसी एफसीआई के अधिकारियों ने जांच में अड़ंगा लगा दिया है। एफसीआई के एरिया मैनेजर ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को पत्र भेजकर सूचना देने से मना कर दिया। साथ ही एरिया मैनेजर ने कहा है कि उनकी एजेंसी का कोई कर्मचारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के अधीन नहीं है। इससे दोनों अधिकारियों के बीच टकराव की नौबत बन गई है।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त आलोक कुमार ने कुछ एजेंसियों द्वारा एफसीआई को गेहूं डिलीवर करने में की जा रही देरी और पीडीएस के गेहूं की कालाबाजारी के मामले पकड़े जाने पर खीरी समेत हरदोई, अलीगढ़ और गोंडा में जांच के आदेश 17 जुलाई 2018 को दिए थे। एक पखवाड़ा बीतने के बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ पाई है, आयुक्त ने जबकि विशेष जांच टीम बनाकर एफसीआई के डिपो से होने वाले उठान से लेकर कोटेदारों को आवंटित अनाज और उसके वितरण की क्रॉस चेकिंग कराए जाने के आदेश दिए हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने जांच प्रारंभ करते हुए एफसीआई के प्रबंधक डिपो से होने वाले उठान की सूचना मांगी, जिसके जवाब में एरिया मैनेजर रवि शास्त्री ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के अधिकारों को चुनौती दे डाली। एरिया मैनेजर ने पीडीएस के उठान से संबंधित सूचनाएं देने से इंकार करते हुए कहा है कि कोई कर्मचारी उनके अधीन नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने भविष्य में पत्राचार के दौरान भाषा के प्रयोग को लेकर भी नसीहत दे डाली है, जिसकी वजह पत्र में निर्देशित शब्द का प्रयोग करना माना जा रहा है। एरिया मैनेजर ने एक अगस्त 2018 को भेजे पत्र की प्रतिलिपि डीएम समेत अन्य अधिकारियों को भी भेजी है।
विज्ञापन


अपना पल्ला झाड़ते हुए गेंद एसएफसी के पाले में सरकाई
एफसीआई के एरिया मैनेजर ने पीडीएस के उठान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने ब्लॉक स्तर पर गोदाम का संचालन कर रही एजेंसी एसएफसी से सूचना प्राप्त करने के लिए कहा है। वहीं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने एफसीआई के अधिकारियों पर जान-बूझकर सूचनाएं देने में आना-कानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी प्रकरण हमारे संज्ञान में नहीं आया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने में लगा हूं। एफसीआई और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होने दी जाएगी। शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed