{"_id":"5a33f25f4f1c1ba7668ba4c6","slug":"181513353823-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर कुंडे से लटकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के अंदर कुंडे से लटकर युवक ने की खुदकुशी
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
जान दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हिदायतनगर में एक 30 वर्षीय युवक ने गुरुवार की रात कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे के भीतर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें शादी से संतुष्ट न होने से डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी इस्सान के दो बेटे हैं। दोनों बेटे मुंबई में रहकर मोबाइल का काम करते हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि एक बेटा जमील मुंबई से बुधवार को आया था। शनिवार को उसे पत्नी को विदा कराने जाना था। इससे पहले ही गुरुवार की रात जमील ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और रात में किसी समय कपड़े का फंदा गले में डालकर कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की जानकारी परिवार के लोगों को शुक्रवार की दोपहर तब हुई जब वह दोपहर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बमुश्किल दरवाजा तोड़ा तो देखा की जमील का शव कुंडे से लटक रहा था। पास में ही नीचे एक सुसाइड नोट भी पड़ा था, जिसे सदर कोतवाल में कब्जे में ले लिया। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी शादी से संतुष्ट न होने के कारण डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। परिवार के लोग भी उसके डिप्रेशन में रहने की बात स्वीकार रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर जब मोहल्ले वालों को लगी तो मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सीओ ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
सीओ सिटी के अवकाश पर होने के कारण सीओ धौरहरा घटना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सुसाइड नोट आदि भी देखा। परिवार वालों से भी आत्महत्या के कारणों आदि को लेकर पूछताछ की।