{"_id":"59ac087e4f1c1b05278b50ad","slug":"181504446590-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तेंदुआ उठा ले गया एक बकरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर तेंदुआ उठा ले गया एक बकरा
Updated Sun, 03 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। गुलरा टांडा में तेंदुए का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात एक बार फिर तेंदुआ एक घर में घुसकर बकरे को उठा ले गया। सूचना पर पहुंचे पार्क कर्मचारी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी ने मौका मुआयना किया और सतर्क रहने की लोगों को नसीहत दी।
गुलराटांडा निवासी पीरबक्श का परिवार शनिवार की रात खाना खाकर सो गया। रात करीब दो बजे बकरे की चीख सुन नींद से जागे गृहस्वामी ने घर में तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक तेंदुआ बकरे को उठा ले गया। वहीं पास ही सो रहे बच्चे बाल बाल बच गए। सूचना पाकर रविवार सुबह पहुंचे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव, पार्क दरोगा प्रभू दयाल, वाचर आस मुहम्मद, नसीबे आदि ने मौका मुआयना किया। परियोजना अधिकारी ने बताया कि गुलरा टांडा गांव से जंगल की दूरी लगभग 100 मीटर है। करीब होने के चलते जंगली जानवर गांव में घुस आते हैं, लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है और जानवर की आहट सुन गोला पटाखा दागने को कहा गया है। गौरतलब है कि दो माह के भीतर तेंदुआ कई बकरों के साथ कुत्ते को भी मार चुका है। तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन