फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ाहजहांपुर के चोर गैंग ने दरोगा को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

ाहजहांपुर के चोर गैंग ने दरोगा को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2017 07:12 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
ाहजहांपुर के चोर गैंग ने दरोगा को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शाहजहांपुर के अंतरजनपदीय पशु चोर गैंग के सदस्यों ने दरोगा सूर्यमणि यादव को गोली मारकर घायल किया था। पुलिस ने रविवार को घटना में प्रयुक्त पिकअप, एक बोलेरो और तीन तमंचा बरामद कर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके बाकी साथी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। एसपी का दावा है कि पकड़े गए पशु चोर गैंग के सदस्य चार पहिया वाहनों से पड़ोसी जिलों में आकर पशु चोरी के साथ ही घरों में लूटपाट करते थे।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब 11.45 बजे पिकअप सवार बदमाशों ने पीछा करने पर मैगलगंज के दरोगा सूर्यमणि यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था और भाग निकले थे। बदमाशों की शिनाख्त और धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच टीम के अलावा मैगलगंज और थाना नीमगांव एसओ को लगाया था। टीम का नेतृत्व वह खुद कर रहे थे। एसपी ने बताया कि रविवार तड़के मुखबिर की सूचना पर बरबर से औरंगाबाद जाने वाली रोड पर कुकरगोती तिराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस ने शाहजहांपुर के कस्बा निगोही के मोहल्ला ककरा निवासी शहीद, अमित मिश्रा और मोहल्ला किसान टोला निवासी रामरहीम को दबोच लिया, जबकि इनके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिकअप, एक बोलेरो और तीन तमंचा मय कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वाहनों से पड़ोसी जिलों में जाकर पशु चोरी के अलावा घरों में लूटपाट आदि की घटनाएं भी करते थे। पकड़े गए आरोपियों पर लूट, हत्या, चोरी जानलेवा हमला सहित आठ मामले खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर में दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

टीम में ये रहे शामिल
मैगलगंज प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय, एसएसआई मोहम्मद तौफीक, एसआई जयप्रकाश यादव, सिपाही अश्वनी कुमार, चालक सिपाही जयनाथ विश्वकर्मा, एसओ नीमगांव संजय सिंह, सिपाही बृजेश यादव, प्रेमचंद रावत, क्राइम ब्रांच के एसआई धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार, अजब सिंह, शराफत अली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed