{"_id":"5996df964f1c1b6e438b468f","slug":"181503059862-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकतें करने के आरोप में रेंजर मैलानी नामजद444","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील हरकतें करने के आरोप में रेंजर मैलानी नामजद444
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। विभागीय कर्मचारी की पत्नी की तहरीर पर थाना मैलानी पुलिस ने दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंजर डीएस यादव के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी रेंज कार्यालय में वार्डेन के सहायक पद पर तैनात कर्मचारी गणेश शंकर शुक्ला की पत्नी ने गुरुवार को थाना मैलानी पुलिस को एक तहरीर दी थी, जिसमें वादिनी ने दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी डीएस यादव पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को दी तहरीर में लिखा था कि 13/ 14 अगस्त की रात करीब दो बजे शराब के नशे में धुत रेंजर डीएस यादव उसके घर पहुंचे और पति के नशे में होने की बात कहकर अपने निजी आवास पर चलने की बात कही। उसके रेंजर के आवास पर जाने से मना करने पर उससे अश्लील बातें करने लगे।
उधर एसओ मैलानी आरडी सिंह ने बताया कि विभागीय कर्मचारी की पत्नी की तहरीर के आधार पर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी वनक्षेत्राधिकारी डीएस यादव के विरुद्ध धारा 294, 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज का ली गई है। इस बाबत रेंजर मैलानी डीएस यादव का कहना है कि कर्मचारी की पत्नी से अश्लील बात करना पद गरिमा को मात्र बदनाम करने की साजिश है। कहा कि पुलिस जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने लगाए गए आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
------------------------------------------------------------------------