फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पिटाई से नाराज भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

पिटाई से नाराज भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

Fri, 30 Jun 2017 03:55 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
पिटाई से नाराज भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

विज्ञापन

धौरहरा खीरी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पानपुरवा मजरा शाहपुर निवासी राधेश्याम की हत्या उसका ही भतीजा सुरजा उर्फ खुरजा ने की थी। पुलिस ने घटना के बाद से गायब भतीजे सुरजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि राधेश्याम शराबी और गजेड़ी किस्म था। वह अक्सर सुरजा को मारता-पीटता था। बुधवार की रात भी सुरजा की पिटाई कर दी थी, इससे नाराज सुरजा ने लोहे के टेंगाले से प्रहार कर उसे मार डाला था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के खेत में छुपाकर रखा टेंगला कब्जे में लिया है।
बतादें कि पानपुरवा मजरा शाहपुर निवासी राधेश्याम की बुधवार की रात घर के बाहर समय सिर कुचलकर हत्या कर दी थी, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह बिगड़ गया था। हत्या के बाद से साथ में रहने वाला उसका भतीजा सुरजा भी गायब हो गया था। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि मृतक राधेश्याम अविवाहित था और उसके नाम छह बीघा जमीन है। इस पर पुलिस जमीन को लेकर हत्या होने की बात मान रही थी। घटना स्थल से मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से पुलिस का शक फरार भतीजे पर गहरा रहा था। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई विश्राम की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी थी। गुरुवार की शाम पुलिस ने सुरजा को खोज निकाला और उसे हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे एएसपी घनश्याम चौरसिया ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के बड़े भाई विश्राम से जानकारी लेने के बाद आरोपी सुरजा से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म इकबाल कर लिया। पुलिस के मुताबिक राधेश्याम शराबी और गंजेड़ी किस्म का था। वह अक्सर सुरजा को मारता-पीटता था। बुधवार की रात उसने राधेश्याम का मोबाइल उठा लिया था। इससे नाराज चाचा ने भतीजे सुरजा की पिटाई की और उसका सिर लकड़ी के थम्मर से लड़ा दिया था। इससे नाराज होकर सुरजा ने टेंगाले के चौड़े सिरे की तरफ से सिर और चेहरे पर कई वार कर चाचा को मार डाला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गन्ने से खून से सना टेंगला बरामद कर कब्जे में लिया है। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद तो कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच अभी अन्य पहुलओं पर चल रही है।
विज्ञापन

000000000000000
वर्जन......
राधेश्याम नशेड़ी किस्म का था। वह अपने भतीजे सुरजा को अक्सर मारता-पीटता था। सुरजा जब अपने पिता से शिकायत करता तो पिता विश्राम भी उसे डांटकर चुप करा देते थे। बुधवार को जब राधेश्याम ने उसका सिर लकड़ी के थम्मर से लड़ाया तो उसके सिर में काफी चोट लग गई थी, इससे गुस्से में आकर सुरजा ने राधेश्याम की हत्या कर दी। पुलिस ने सुरजा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम चौरसिया, एएसपी
0000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed