फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत

सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत

Fri, 26 Apr 2019 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव कॉलोनी में कार की टक्कर से एक किराना व्यापारी की मौत हो गई। उधर सीतापुर हाईवे पर ट्रिपल राइडिंग कर रही एक बाइक सड़क पर अचानक आए छुट्टा जानवरों से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दंपति और उनका पुत्र घायल हो गया। सभी घायलों के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों हादसे बुधवार की शाम हुए। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी राजकुमार अवस्थी (52) की पास के मोहल्ला कमलापुरी में परचून की दुकान है। वह रात दुकान बंद कर दूध लेकर पैदल घर जा रहे थे। मोहल्ले में ही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि वह उछलकर पास स्थित नाले में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र अनुज अवस्थी, सूरज अवस्थी और एक पुत्री है। अनुज की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बच्चे अविवाहित हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। दूसरी दुर्घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सीतापुर हाईवे पर थाना खीरी क्षेत्र में हुई। सीतापुर कोतवाली सदर के घूरामऊ बंगला निवासी राजेश कुमार (44) हेलमेट लगाकर जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी पिंकी रानी (43) और पुत्र अनमोल भी सवार था। मनु कॉलेज के पास अचानक सामने आए छुट्टा पशुओं से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पीआरवी 2901 मौके पर पहुंची। पीआरवी ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पिंकी रानी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
गुलरिया। थाना फरधान के गांव सल्लिहा निवासी सुकालीराम (55) बिजुआ स्थित अपनी लड़की की ससुराल आया था। बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से वापस घर जा रहा था। बस्तौला चौराहा के पास बरौंछा पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैक्टर-ट्रॉली ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़ कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बिजुआ अवधेश कुमार यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed