{"_id":"5caf75c6bdec22147163c58a","slug":"171555002822-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक सेवा केंद्र में सवा लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक सेवा केंद्र में सवा लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। पुलिस से बेखौफ बाइक सवार बदमाश थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लोनपुरवा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक सेवाकेंद्र में घुस गए और तमंचा के बल पर 88 हजार रुपये, लैपटॉप और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बैंक मित्र की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की सूचना पर सीओ मितौली और स्वॉट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना गुरुवार को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे थाना से पांच सौ मीटर दूर हुई। गांव तिगोडवा निवासी कुलदीप इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बैंक सेवा केंद्र लोनपुरवा में बैंक मित्र हैं। बैंक मित्र कुलदीप ने बताया कि बेहजम-नीमगांव मार्ग पर स्थित अपने बैंक सेवा केंद्र में काम कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश आए। एक बदमाश सेवाकेंद्र के बाहर खड़ा रहा, जबकि दो बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे। बदमाशों ने तमंचे के बल पर 88 हजार रुपये, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया। बाद में उन्हें सेवाकेंद्र के अंदर बंद कर भाग निकले। बैंक मित्र के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे मकान मालिक ने शटर खोलकर बाहर निकाला, उसने घटना की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव और आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर नामांकन ड्यूटी से प्रभारी निरीक्षक पान सिंह, सीओ मितौली प्रदीप सिंह स्वॉट टीम और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित बैंकमित्र से पूछताछ की। आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, हालांकि पुलिस को कोई फुटेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित और आसपास के लोगों से जानकारी ली गई है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
- पान सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना नीमगांव