फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लापता बच्चे का तालाब में मिला शव

लापता बच्चे का तालाब में मिला शव

Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
लापता बच्चे का तालाब में मिला शव
निघासन खीरी। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मझरा गंगाबेहड़ से लापता नौ साल के बच्चे का शव गांव के ही तालाब में शुक्रवार की शाम उतराता मिला। वह चार मार्च से गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव बाहर निकलवाया तो उसकी गर्दन धारदार हथियार से रेती हुई थी। उधर, ग्रामीणों ने हत्या के शक में एक युवक की जमकर पिटाई भी की।
विज्ञापन

गांव रामपुर मझरा गंगाबेहड़ निवासी रामनरेश का पुत्र घनश्याम (9) चार मार्च की सुबह घर से अचानक गायब हो गया था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घर वालों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बच्चे को गायब करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया था। मामले में सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली थी। शुक्रवार की शाम गांव के कुछ बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। इसी बीच उनकी नजर तालाब में उतरा रहे शव पर पड़ी। बच्चों ने गांव पहुंचकर एक शव तालाब में पड़े होने की सूचना दी। जिस पर ग्रामीणों के साथ गायब घनश्याम के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव बाहर निकलवाया तो उसकी गर्दन धारदार हथियार से कटी थी, लेकिन धड़ से जुड़ी हुई थी। यह देख चीखपुकार मच गई। इसी बीच घर वालेेेे जिस व्यक्ति पर आशंका जता रहे थे। वह भी तालाब पर पहुंच गया। इस पर घर वालों ने उसे दौड़ा लिया और उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह से लोगों ने उसे बचाया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। घर वालों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed