फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुताई कर रहे मजदूर की सीढ़ी से गिरकर मौत

पुताई कर रहे मजदूर की सीढ़ी से गिरकर मौत

Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुताई कर रहे मजदूर की सीढ़ी से गिरकर मौत
महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दाउदपुर में मकान की पुताई करते समय रविवार को एक युवक सीढ़ी फिसलने से नीचे आ गिरा, जिससे वह घायल हो गया। घायल ने जिला अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। इससे उसके घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव दाउदपुर निवासी माजिद अली ने बताया कि उसका पुत्र गुफरान अली उर्फ बब्बू (18) शनिवार को घर से फरधान थाना क्षेत्र के गांव सैलगांव स्थित बहन बहनोई के घर गया था। बहनोई की एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। बहन के पास रहकर घर और खेतीबाड़ी की देखभाल करता था। खाली समय मिलने पर पुताई का काम कर लेता था। रविवार को शहर में मजदूरी पर पुताई करने के लिए गया था। सुबह मकान की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी के सहारे पुताई करने लगा। पुताई करते समय सीढ़ी फिसलने से गुफरान नीचे गिर गया। नीचे फर्श पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मकान मालिक पुत्र को लेकर किसी निजी अस्पताल गए, जहां से पुत्र के मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में वह (पिता) परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने पुत्र को लखनऊ रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि लखनऊ ले जाते समय पुत्र गुफरान की रास्ते में मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर घर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


छह भाइयों सबसे छोटा था गुफरान
सुंदरवल। दाउदपुर निवासी माजिद अली के चार बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे छोटे बेटे गुफरान उर्फ बब्बू की आकस्मिक मौत ने पूरे घर को झकझोर के रख दिया है। खुश मिजाज होने से हमेशा घर और गांव में सभी का चहेता था। एक वर्ष पहले सैल गांव में ब्याही बड़ी बहन के पति की मौत हो जाने के बाद से ही गुफरान ज्यादातर बहन के घर ही रहता था। जवान बेटे की मौत से पिता की मानों दुनिया ही उजड़ गई। वहीं बहन मरियम के पति की मौत के बाद वही उसके परिवार की देखरेख करता था, ऐसे में वह सहारा भी उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed