फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फर्म से दो लाख का माल उड़ाया

फर्म से दो लाख का माल उड़ाया

Wed, 06 Mar 2019 10:55 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
फर्म से दो लाख का माल उड़ाया
महेवागंज खीरी। जीने पर पड़ी टिनशेड को उखाड़ कर खाद्य तेल की फर्म में घुसे चोर नकदी समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक पान की गुमटी में भी चोरों ने हाथ साफ किया। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। फर्म में लगे सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाजार निवासी अनिकेत कुमार पुत्र सुभाष बंसल की महेवागंज उल्ल नदी पुल के निकट एक तेल, सर्फ, खाद्य वस्तुओं की थोक फर्म है, सुभाष ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार देर शाम दुकान और गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे। रात में किसी समय चोर गोदाम के पीछे सीढ़ी लगा कर छत पर चढ़े चोरों ने टिन उखाड़ दी और जीने पर जाकर गेट का ताला तोड़ दिया। दुकान और गोदाम में दाखिल हो गए। चोर गुल्लक का लॉकर तोड़कर 25000 रुपये, गोदाम से विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल, सर्फ, साबुन, दालों की बोरियां समेत करीब दो लाख का सामान लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए। फर्म मालिक को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब वह बुधवार सुबह फार्म पर पहुंचे। दुकान खोली तो गल्ला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उधर इसी रात चोरों ने एक पान भंडार को भी निशाना बनाया। लोहे के खोखे का ताला तोड़कर सिगरेट, गुटखा, पान मसाला और पांच सौ रुपये समेत हजारों का सामान पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक चोर की तस्वीर कैद मिली। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी प्रभारी पारस नाथ यादव ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की तस्वीर कैद हुई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed