{"_id":"5bb20cd4867a557f551a244e","slug":"171538395348-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने केरोसिन डालकर आग लगाई, मौत
मायके वालों ने लगाया जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में एक विवाहिता ने रविवार को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे घर में हड़कंप मच गया। घर वालों ने किसी तरह उसे बचाया। झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रात में मौत हो गई। उधर मायके वालों ने ससुराल वालों पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी राजकमल ने बताया कि उनकी पत्नी 35 वर्षीय ऊषा देवी करीब डेढ़ साल से पेट दर्द से परेशान थी। काफी इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं हुआ। दर्द से परेशान ऊषा ने रविवार को टॉयलेट में मिट्टी का तेल खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार पर वह लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग बुझाई। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। घर वालों ने गंभीर रूप से झुलसी ऊषा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बहराइच जिले के थाना फखरपुर के गांव बक्शराम पुरवा निवासी गुड्डू ने बताया कि वर्ष 2005 में उनकी बहन ऊषा देवी की शादी राजकमल के साथ हुई थी। ससुराल वाले उसकी बहन को अकारण आए दिन मारपीट कर परेशान करते थे। इसकी शिकायत बहन ने कई बार की, इस पर उसे ही समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। काफी कहने सुनने के बाद भी ससुराल के लोग नहीं माने। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मिट्टी का तेल डालकर उसकी बहन को जिंदा जलाकर मार डाला। उधर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की तहरीर पुलिस को अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
----------
संदिग्ध हालत में महिला ने खाया जहर. जान गई
लखीमपुर खीरी। थाना गोला के गांव चिंतापुरवा निवासी प्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी सोमवती ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घर वाले जहर खाने के कारण के बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इस मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।