फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मुठभेड़ में पच्चीस हजार के ईनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

मुठभेड़ में पच्चीस हजार के ईनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

Tue, 29 May 2018 05:44 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पच्चीस हजार के ईनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
फोटो--- 29 एलकेएच 7
विज्ञापन


मुठभेड़ में पच्चीस हजार के ईनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
आधे घंटे मथना तिराहे पर हुई मुठभेड़
लखनऊ समेत कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लूट के इरादे से आए बदमाशों की मथना तिराहे पर सोमवार की रात सदर कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि अन्य बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों में 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश भी शामिल है।
शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि वह सोमवार की रात फोर्स के साथ गश्त पर थे। रात करीब दो बजे अलीगंज रोड पर मथना तिराहे के पास कुछ बदमाश पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें टोका और घेरने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड फायर किए। दोनों तरफ से चली गोली से आसपास के लोग सकते में आ गए। बदमाशों की ओर से फायरिंग बंद होने पर पुलिस ने घेराबंदी की और भाग रहे बदमाश सदर कोतवाली के गांव भंसडिया निवासी गुड्डू और इसी गांव के उसके साथी अशोक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार गुड्डू पासी के पास से एक 315 बोर और अशोक के पास से 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया गुड्डू पासी शातिर बदमाश है। उस पर खीरी जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पकड़े गए बदमाशों से अलग-अलग पुलिस ने पूछताछ की तो बदमाशों ने लूट के इरादे से मथना तिराहा पर आने की बात पुलिस को बताई है। सदर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल की ओर से बदमाशों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इन घटनाओं को भी दिया था अंजाम
पकड़े गए बदमाशों से शहर कोतवाली पुलिस ने करीब चार घंटे पूछताछ की। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अक्तूबर 2017 में थाना फरधान क्षेत्र के गांव बेरिया तारण स्थित रेलवे क्रासिंग के पास उसने अपने साथियों के साथ लूटपाट की थी। इससे पहले लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र में डकैती डाली थी, जिसमें भी वह जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ करने वाली पुलिस में यह रहे शामिल
मुठभेड़ के दौरान सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी एलआरपी अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मिश्राना अजब सिंह, सिपाही विजय कुमार शर्मा, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, अनिल तिवारी, अवधेश यादव और वीरेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed