फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोर चाचा ने मासूम से किया अप्राकृतिक कृत्य

किशोर चाचा ने मासूम से किया अप्राकृतिक कृत्य

Fri, 15 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
किशोर चाचा ने मासूम से किया अप्राकृतिक कृत्य
rape victim - फोटो : अमर उजाला
ममरी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने और समाज को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की शाम एक गांव में किशोर उम्र चाचा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दरिंदगी की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को पुलिस ने मां की तहरीर पर पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, सीओ मोहम्मदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित बच्ची से घटना की जानकारी जिला अस्पताल में ली। बच्ची की हालात गंभीर बताई जा रही है।
एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे 16 वर्षीय किशोर अपने स्वर्गीय बड़े भाई के घर में उस समय घुस आया जब उसकी भाभी खेत पर गई हुई थी। घर में उसकी पांच वर्षीय मासूम भतीजी थी। आरोपी चाचा ने मासूम भतीजी को दबोच लिया और उसे कमरे में उठा ले गया। उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जिससे बच्ची के कपड़े खून से सन गए। मासूम की शिकायत पर परिवार में हड़कंप मच गया। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ मोहम्मदी विजय आनंद एसओ के साथ गांव पहुंचे। पीड़िता के बयान दर्ज किए। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर जताई जा रही है। उधर, पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 377, पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed