{"_id":"5a2ac7fc4f1c1b686a8b8454","slug":"171512753148-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में सास, ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या में सास, ससुर गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी।
हैदराबाद थाना पुलिस ने दतेली गांव में विवाहिता की आग से जलकर हुई मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोपी ससुर और सास को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। इससे इस केस में जेल जाने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दतेली गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की पत्नी गीता देवी की 20 सितंबर को संदिग्ध हालत में जलकर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर मृतका के पिता जगदीश प्रसाद निवासी सिकंद्राबाद थाना हरगांव सीतापुर ने मृतका के पति शैलेंद्र कुमार, ससुर राजेश शाह, सास सरोजिनी देवी के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शैलेंद्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया कि इस केस के दो अन्य आरोपियों ससुर राजेश शाह, सास सरोजनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे जेल जाने वालों की संख्या अब तीन हो गई है।