फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ांच घरों से चोरों ने नकदी समेत उड़ाया चार लाख का माल

ांच घरों से चोरों ने नकदी समेत उड़ाया चार लाख का माल

Sun, 12 Nov 2017 06:58 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
ांच घरों से चोरों ने नकदी समेत उड़ाया चार लाख का माल
लखीमपुर खीरी/ममरी।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद क्षेत्र के महेशपुर गांव की रोड से सटी नई बस्ती में शनिवार रात चोरों ने पांच घरों को अपना निशाना बनाया और 41 हजार रुपये की नकदी समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर लिया। एक ही रात में पांच घरों में हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नईबस्ती निवासी पवनीश कुमार और प्रमोद कुमार के मकान में चोर दीवार के सहारे घुस गए और कमरे में रखी अलमारी, बक्से का ताला आदि तोड़ दिया। चोर 8500 रुपये नकद, एक जोड़ी झाला, तीन अंगूठी, मांगबेदी, झुलनियां, मंगलसूत्र, कपड़े सहित करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। पास के प्रवीन कुमार के मकान में चोरों ने नकब लगा दी और घर में दाखिल हो गए। बक्से में रखे 23 हजार रुपये, एक जोड़ी पायल, कुंडल, नाक का फूल, झुलनियां आदि समेत करीब अस्सी हजार रुपये का माल बटोर ले गए। वहीं गांव के ही गोकुल प्रसाद की चक्की कारखाने के पीछे लगी खिड़की की सरिया काट दी और अंदर घुस गए। चोर कारखाने से हजारों की नकदी, तीन पीपा सरसों का तेल चुरा लिया। चोरों ने हरीशंकर की बेवा पत्नी रेखा देवी के मकान में धावा बोला और बक्से में रखी 10 हजार रुपये की नकदी आदि सामान बटोर लिया। गृहस्वामियों को चोरी का पता सुबह चला। पीड़ितों की सूचना पर एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


एसओ झूठ बोल रहे या पीड़ित
चोरी की घटना के शिकार हुए पीड़ितों की मानें तो उन्होंने घटना की तहरीर सुबह ही पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस तहरीर मिलने की बात से साफ इंकार कर रही है। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद क्षेत्र में थम नहीं रहीं वारदातें, रोष
थाना हैदराबाद क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। 19 सितंबर की रात चोरों ने छत्तीपुर के भाईलाल शर्मा के मकान में नकब लगा दी थी और 27 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने चुरा लिए थे, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पायी है। पुलिस की गश्त व्यवस्था भी भगवान भरोसे चल रही है। क्षेत्र में लगातार हो रहीं वारदातों से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed