फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा पार्क में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला दिव्यांग का शव

दुधवा पार्क में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला दिव्यांग का शव

Thu, 09 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
दुधवा पार्क में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला दिव्यांग का शव
लखीमपुर खीरी/बेलरायां खीरी।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में थाना सिंगाही के गांव रहीमपुरवा निवासी दिव्यांग 30 वर्षीय पुरुषोत्तम गुप्ता का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। उसका सिर धड़ के पास रखा था। आशंका है कि दिव्यांग की पहले रेलवे लाइन पर गला काटकर हत्या की गई। मृतक के पिता ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बेलरायां रेलवे स्टेशन से गैंगमैन रामभुवन बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक की निगरानी करने गया था। उसने रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर दुधवा नेशनल पार्क में पिलर संख्या 196.3 के निकट एक 30 वर्षीय दिव्यांग का शव रेलवे ट्रैक से करीब पांच फुट दूर पड़ा देखा। धड़ के पास ही सिर रखा हुआ था। गैंगमैन ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन अधीक्षक बेलरायां को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर बेलरायां चौकी इंचार्ज हरीश कुमार गंगवार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब में एक पर्चा मिला, जिस पर पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल निवासी रहीमपुरवा थाना सिंगाही लिखा था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने मामले की सूचना सिंगाही पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी एसओ सिंगाही शिवनाथ यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच-पड़ताल के दौरान मृतक की ट्राईसाइकिल कुछ दूरी पर खड़ी बरामद हुई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे गांव रहीमपुरवा निवासी मिश्रीलाल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र पुरुषोत्तम के रूप में की। रेल पटरी पर लगा खून और घटना स्थल पर मौजूद अन्य कई परिस्थितिजन्य साक्ष्य इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि दिव्यांग की रेल पटरी पर गर्दन रखकर हत्या की गई है। ट्रेन से हादसा होना दर्शाने के लिए उसके शव को रेल पटरी के किनारे डाल दिया गया। घटना स्थल सिंगाही क्षेत्र का होने के कारण सिंगाही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...कहीं जमीन विवाद
में तो नहीं गई जान
मृतक पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता के पिता मिश्रीलाल गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े पुत्र की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। तीन महीने पहले उन्होंने अपनी कुल तीन बीघा जमीन पुरुषोत्तम के नाम बैनामा करा दी थी। इसके बाद परिवार की एक महिला ने निघासन तहसीलदार की कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया था, जो विचाराधीन है। मिश्रीलाल का कहना है कि उसका और किसी से कोई विवाद नहीं है। उसने छोटे बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। अब वह खुद की जान पर खतरा बता रहा है।

दो दिन पहले ही घर आया था पुरुषोत्तम
गांव रहीमपुरवा निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि जमीन का बैनामा कराने के बाद पुत्र पुरुषोत्तम थाना निघासन के गांव हरसिंगपुर अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही वह घर आया था। बुधवार की शाम से लापता था। उन्होंने सोचा कि वह शायद लौट गया होगा।


रेलवे ट्रैक के बाहर शव बरामद हुआ है। बगल में सिर रखा था। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के पिता ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। हत्या है या हादसा? यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
- शिवनाथ यादव, प्रभारी एसओ सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed