फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चमत्कारी गिलास का सौदा करते धरा गया ठग

चमत्कारी गिलास का सौदा करते धरा गया ठग

Fri, 23 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
चमत्कारी गिलास का सौदा करते धरा गया ठग

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। चेन्नई से आए दो लोगों के साथ चमत्कारी गिलास का सौदा करते समय शहर के एक मकान पर सदर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर एक ठग को धर दबोचा, जबकि दो व्यापारी और दो ठग पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस ने मौके से चमत्कारी गिलास को भी कब्जे में लिया है, लेकिन पुलिस गिलास बरामद होने की बात से साफ इंकार कर रही है।

शहर के निघासन रोड पर स्थित लालता क्रेसर के निकट एक मकान पर चेन्नई के दो सौदागरों से चमत्कारी गिलास को लेकर तीन ठग पांच लाख रुपये में डील कर रहे थे। इसी बीच किसी ने डील होने की सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने थाना निघासन के गांव सोठियाना निवासी एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि चेन्नई के दोनों व्यापारी और दो अन्य ठग मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने मौके से कथित चमत्कारी गिलास बरामद कर कब्जे में लिया है। हालांकि पुलिस गिलास बरामद होने की बात को साफ इंकार कर रही है। उसका कहना है कि पांच लोग थे, जिसमें दो चेन्नई के व्यापारी थे। ठगों में शामिल थाना निघासन के गांव सोठियाना निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा है। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed