फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कुर्सी को लेकर भिड़ीं महिला डॉक्टर, एक के परिजन ने काटा हांगामा

कुर्सी को लेकर भिड़ीं महिला डॉक्टर, एक के परिजन ने काटा हांगामा

Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी को लेकर भिड़ीं महिला डॉक्टर, एक के परिजन ने काटा हांगामा
लीड
विज्ञापन

4एलकेएच 1
कुर्सी को लेकर भिड़ीं दो महिला डॉक्टर
सीएमएस से अभद्रता पर डॉक्टर हुए आक्रोशित
संविदा डॉक्टर के माफी मांगने पर सुलटा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में कुर्सी को लेकर ईएनटी की संविदा और रेगुलर महिला डॉक्टर में भिड़ंत हो गई। संविदा डॉक्टर ने अपने एक रिश्तेदार को भी बुला लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर रेगुलर डॉक्टर और सीएमएस से अभद्रता करने लगे। इससे अस्पताल के डॉक्टर आक्रोशित हो गए। हालांकि संविदा डॉक्टर और उनके रिश्तेदार के माफी मांगने के बाद ही मामला शांत हुआ।
हुआ यूं कि जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन के पद पर डॉ. हर्षिता अवस्थी और डॉ. प्रियंका शर्मा की तैनाती है। डॉ. प्रियंका शर्मा हाल ही में संविदा के पद पर नियुक्त हुई है। शुक्रवार को डॉ.हर्षिता अवस्थी को कुर्सी पर बैठे देखकर डॉ.प्रियंका शर्मा ने उनसे उठने को कहा। इस पर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। डॉक्टरों के बीच हो रहे विवाद से अफरातफरा मच गई। बताते हैं कि डॉ.प्रियंका ने विकास भवन में कार्यरत अपने एक रिश्तेदार को भी बुला लिया। उधर, सीएमएस डॉ. अरुण कुमार गौतम भी मौके पर जा पहुंचे। बताते हैं कि डॉ.प्रियंका के रिश्तेेदार डॉ.हर्षिता के साथ-साथ सीएमएस से भी अभद्रता करने लगे। इस पर अस्पताल के डॉक्टर भड़क उठे।
विज्ञापन

00
एक घंटे चली बैठक, तब हुआ समझौता
संविदा डॉक्टर और उनके रिश्तेदार द्वारा रेगुलर डॉक्टर एवं सीएमएस के साथ अभद्रता किए जाने को लेकर प्राथमिक चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी इकट्ठा हो गए। सभी लोग संविदा डॉक्टर और उनके रिश्तेदार पर कार्रवाई की मांग लेकर अड़ गए। इस मामले को लेकर करीब एक घंटे तक सीएमएस कक्ष में दोनों पक्षों के लोगों के बीच बैठक चली। संविदा डॉक्टर और उनके रिश्तेेदार के माफी मांग लेने पर ही मामला निपट सका। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आरएस मधौरिया, डॉ. अमितेश द्विवेदी, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. एसके सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
संविदा की डॉक्टर ने कुर्सी पर बैठने को लेकर डॉ.हर्षिता अवस्थी के साथ अभद्रता कर दी। मौके पर आए संविदा डॉक्टर के रिश्तेदार रामहेत शर्मा जो आरईएस विभाग में जेई हैं वह भी अस्पताल आकर मुझसे और डॉक्टर से अभद्रता करने लगे, लेकिन बाद में संविदा डॉक्टर और उसके रिश्तेदार ने भी माफी मांग ली। इसलिए कार्रवाई के लिए लिखा पढ़ी का औचित्य नहीं बनता।
- डॉ. अरुण कुमार गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed