{"_id":"59d0eea34f1c1bcb538b5314","slug":"161506864803-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपति समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दंपति समेत चार घायल
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दंपति समेत चार घायल
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ।
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है।
शाहजहांपुर जनपद के कस्बा खुटार निवासी सर्वेश कुमार(20) पत्नी सरिता देवी के साथ बाइक से गोला सीएचसी में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आ रहे थे। अहमदनगर के पास उनका झोला बाइक में फंसने से बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे दंपति घायल हो गए। दूसरे हादसे में गांव रोशननगर निवासी विनोद कुमार(35) साइकिल से खेतों में काम कर घर वापस आ रहे थे। गांव के निकट बरमबाबा स्थान के पास गोला की ओर जा रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे विनोद की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वह भी घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। कार पड़ोस के गांव बाबरपुर की बताई जाती है। ग्रामीणों ने निजी चिकित्सालय में विनोद का उपचार कराया है।
ममरी। शनिवार रात ट्रक गोला में खड़ा कर बाइक से वापस घर आ रहे कस्बा ममरी निवासी ट्रक चालक गुड्डू मनिहार तुर्कीखेड़ा पुलिस बैरियर के पास रोड पर दो सांड़ों से टकराकर गंभीर घायल हो गया। बैरियर पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।