फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

मोहम्मदी पुलिस को बृहस्पतिवार की रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। एसपी ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो, एक स्कॉर्पियो और 16 बाइक बरामद होने का दावा किया है। बरामद बाइक में एक बाइक ग्वालियर और उत्तराखंड की है। वाहनों के फर्जी कागजात और नंबर प्लेट आदि भी मिले हैं।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर ने प्रभारी कोतवाल मोहम्मदी डीके सिंह को सूचना दी कि कुछ लोग चोरी की बोलेरो और स्कॉर्पियो के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी कोतवाल ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी कर पुवायां (शाहजहांपुर रोड) पर मगरेना टॉवर के पास कोतवाली मोहम्मदी के गांव उमरपुर निवासी गैंगलीडर बाबू खां, ग्राम मगरेना निवासी भूरे खां और लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब के गांव गोसाईपुरवा निवासी पवन गोस्वामी को दबोच लिया, जबकि हरदोई जिले के थाना अतरौली के गांव मझरा निवासी सुनील भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो, दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई और दोनों वाहनों के कागजात देखे गए तो कागज फर्जी निकले। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों वाहन चोरी के हैं। वह लोग वाहन चोरी कर बेचने का काम करते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मगरेना निवासी कल्लन के गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई एक बुलेट समेत 16 बाइक को भी बरामद किया।
एसपी ने बताया कि जिले की अब तक की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। बरामद बाइक ग्वालियर, उत्तराखंड, लखनऊ, पंजाब समेत कई स्थानों से चोरी की गईं हैं। बरामद चार पहिया वाहन और बाइकों के स्वामियों का पता लगाया जा रहा है।

10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा
खीरी जिले में अब तक की हुई सबसे बड़ी बरामदगी होने पर आईजी लखनऊ जयनरायन सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने प्रभारी कोतवाल डीके सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा की। आईजी ने पांच हजार और एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में प्रभारी कोतवाल के अलावा एसएसआई उमेश्वर प्रताप यादव, एसआई जयप्रकाश यादव, प्रदीप कुमार सिंह, पुनीत सिंह, धीरज सिंह, मुख्य आरक्षी अमरेंद्र बहादुर सिंह, सिपाही वरुण सिंह, मनोज सिंह, नशीर खां, सत्यप्रकाश पटेल, पवन सिंह, जितेंद्र सिंह और चालक देवेंद्र कौशिक शामिल रहे।


फर्जी कागजात तैयार कराते थे आरोपी
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वाहन चोरी करने के बाद वाहनों के फर्जी कागजात तैयार करते थे और इन्हीं कागजों पर वाहनों की बिक्री करते थे। फर्जी कागजों के बनाने और अब तक कहां-कहां बाइकें या चार पहिया वाहन बिक्री किए जा चुके हैं आदि की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed