{"_id":"5d0d32308ebc3e7f172f9831","slug":"15611458888-lakhimpur-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत हाईवे पर क्रेन में घुसी कार, दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीलीभीत हाईवे पर क्रेन में घुसी कार, दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर केशवापुर चौराहे पर गुरुवार रात एक कार हाईवे पर खड़ी क्रेन में पीछे से घुस गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर खीरी जा रहे थे।
गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला नीचीभूड़ कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी मोहम्मद हसीन (30) पुत्र हसीन अपने पांच साथियों के साथ रिश्तेदार की बरात में शामिल होने के लिए कार से खीरी टाउन जा रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे केशवापुर चौराहे के पास मिक्सर लादे सड़क किनारे खड़ी क्रेन में कार पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक मोहम्मद हसीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फरधान भेजा, जहां घायल नसीब आलम (32) पुत्र फैजू निवासी सुआगाड़ा ने दम तोड़ दिया। कार में सवार अन्य चार लोगों में आतिफ (27) पुत्र मोहम्मद सफीद, मोहम्मद जकी (25) पुत्र मोहम्मद निवासी सुआगाड़ा कोतवाली लखीमपुर सदर, शहीद आलम (24) और मुकीन (30) कानपुर गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चारों की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। मोहम्मद हसीन की मौत से बीवी गुलनाज, सात वर्षीय बेटी निजा और चार वर्षीय बेटी आलिया का रो रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की अनदेखी बना हादसे का कारण
गोला कोतवाली पुलिस अगर थोड़ा सचेत रहती तो शायद यह हादसा न होता और न दो लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ती। मृतकों के परिजन सहित केशवापुर चौराहे के दुकानदार व आसपास रहने वाले इस घटना के होने का मुख्य कारण पुलिस की अनदेखी ही मान रहे है। अगर क्रेन को हटवा दिया होता तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि गुरुवार दोपहर को केशवापुर चौराहे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिक्सर लादे लिए जा रही क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई थी और क्रेन का भी अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना पाकर गोला कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली मालिक को क्रेन चालक से पांच हजार रुपये दिलाकर समझौता करा दिया था और वापस चली गई थी। पुलिस ने क्रेन को सड़क किनारे लगवाने की जरूरत नहीं समझीं। क्रेन चालक भी सड़क पर ही क्रेन खड़ी रखी। अगर उसे हटा दिया जाता तो शायद हादसा न होता।