फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सोनेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सोनेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 08:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
सोनेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जंगबहादुरगंज । पसगवां कोतवाली पुलिस ने सोनेंद्र कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी गामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उचौलिया गुरुद्वारे के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

13 जून को पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में प्रधान पंकज यादव के भाई सोनू को लंगूर ने काट लिया था। इससे आक्रोशित प्रधान ने बंदर को मार डाला। इसका विरोध प्रधान के विरोधियों गामा आदि ने किया था। परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग हुई थी। गोली लगने से प्रधान का भाई सोनेंद्र घायल हो गया था। दूसरे पक्ष के गामा और लक्ष्मण भी घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शाहजहांपुर में एक निजी अस्पताल उसका उपचार चल रहा था, जहां 16 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी गामा को उचौलिया गुरुद्वारा के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि झगड़े के समय गामा से प्रधान पंकज यादव ने तमंचा छीन लिया था जिसे पंकज ने पुलिस को दे दिया था। पुलिस ने गामा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed