{"_id":"5d0a3e878ebc3e1bcf431ba6","slug":"156095244111-lakhimpur-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पलटी कार, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहर में पलटी कार, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। मंगलवार शाम छत्तीपुर राजा गांव के पास रोड पर साड़ से बचने के चक्कर में एक कार संसारपुर रजवाहा नहर में पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि चालक सहित तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोला भेजा है। ।
थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम सल्लिया निवासी मुकेश सिंह अपनी (65) वर्षीय मां मुन्नी देवी की पलिया कलां से दवा लेकर कार से घर वापस जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही छत्तीपुर राजा गांव के पास संसारपुर रजबहा नहर रोड पर पहुंची वहां अचानक एक साड़ सामने आ गया। उसे बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिसमें सवार चालक मुकेश सिंह, उनकी 40 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, 10 वर्षीय पुत्र कार्तिक, 65 वर्षीय मां मुन्नी देवी कार के नीचे दबकर घायल हो गई। छत्तीपुर के ग्रामीणों ने उन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सियाराम और पीआरवी ने घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।