फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नकदी-जेवर लेकर भाग निकले चोर

नकदी-जेवर लेकर भाग निकले चोर

Mon, 17 Jun 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
नकदी-जेवर लेकर भाग निकले चोर
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में शानिवार की रात एक घर में घुसे चोर छह हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर चोरी करके ले गए। चोर जीने का दरवाजा बंद कर मेन गेट को खोलकर भाग निकले, जबकि परिवार के लोग छत पर ही सोते रहे। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव गनेपुर निवासी संदीप वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। सुबह करीब छह बजे जब मां शांति देवी नीचे आने को हुईं तो जीने का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर किसी ने नहीं खोला तो वह वापस आईं और उसको बताया। संदीप ने देखा तो मेनगेट का दरवाजा खुला था। पड़ोस में रहने वाले भाई संजय ने आकर जीने का दरवाजा खोला। तब सभी लोग नीचे आए तो देखा कमरों का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। संदूक और अलमारी में रखे छह हजार रुपये, एक सोने का हार, तीन जोड़ी पायलें, एक मांग बेंदी, तीन अंगूठी, दो मंगलसू़त्र, दो जोड़ कुंडल, एक नाक का फूल, एक नाक की बाली और एक सोने का ओम गायब था। संदीप ने यूपी 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी एसओ राजकिशोर ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर दरोगा को भेजा है। छानबीन कर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed