फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रंजिश में युवक को गोली मारकर किया घायल, गंभीर

रंजिश में युवक को गोली मारकर किया घायल, गंभीर

Tue, 11 Jun 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक को गोली मारकर किया घायल, गंभीर
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव अबगावां में रविवार की रात एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मितौली भेजा, जहां प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अबगावां निवासी 30 वर्षीय राजेश उर्फ बबलू यादव रविवार की रात करीब नौ बजे शौच के लिए अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में अचानक अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग करके उसे घायल कर दिया। गोली बबलू के दाहिने सीने के नीचे लीवर के पास लगी है। गंभीर अवस्था में बबलू यादव को परिजन मितौली सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। हमलावरों की पहचान के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की गई। दूसरे दिन सोमवार की शाम तक इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। परिवारवाले इलाज के लिए घायल के साथ लखीमपुर में हैं। इस वजह से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


आरोपियों को पहचानने की बात कहकर हुआ बेहोश
गोली लगने से घायल बबलू सीएचसी तक होश में रहा, जहां लोगों के पूछने पर उसने बताया कि रंजिश में गोली मारी गई है। उसने आरोपियों को पहचानने की बात कही है, लेकिन नाम बताने से पहले वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है, जिससे रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद घटना की जांच गहनता से की जा रही है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई में तेजी आएगी।
अरुण प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed