फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नुमाइश से बाइक चुरने के बाद विवाद में फायरिंग, भगदड़

नुमाइश से बाइक चुरने के बाद विवाद में फायरिंग, भगदड़

Tue, 11 Jun 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश से बाइक चुरने के बाद विवाद में फायरिंग, भगदड़
पलियाकलां। रामलीला मैदान में चल रही नुमाइश से बाइक चोरी होने के बाद हुए विवाद को लेकर युवकों ने भीड़ से बचने के लिए समय हवाई फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर काफी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नुमाइश में काफी भीड़ आ रही है। रविवार की रात करीब दस बजे नुमाइश देखने आए बेहननपुरवा गांव के कमरुद्दीन की बाइक चोरी हो गई। वह बाइक ढूंढ रहा था तभी किसी ने उसे बताया कि वह चोर को जानता है। यह बात एक युवक ने सुनी तो उसका कमरुद्दीन से झगड़ा शुरू हो गया। अपने को घिरता देख युवक ने कई साथी बुला लिये, जिन्होंने पहले अपने दोस्त को छुड़ाया और उसके बाद गेट से बाहर जाते समय हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार यादव, इंस्पेक्टर संजय त्यागी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में फायरिंग करने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि पहचाने गए युवक को पकड़ा जाएगा। उधर बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात में ही तीन बाइक चोरों को उठाया है, लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed