फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घरेलू कलह में विवाहिता ने लगाया फंदा, इलाज के दौरान मौत

घरेलू कलह में विवाहिता ने लगाया फंदा, इलाज के दौरान मौत

Mon, 27 May 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में विवाहिता ने लगाया फंदा, इलाज के दौरान मौत
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर के मजरा गुरैनी में एक विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। ससुराल वालेे गंभीर हालात में उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नैनापुर गांव निवासी कुंदन भार्गव ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नेहा (23) का विवाह एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र के ही गांव गुरैनी मजरा अभयपुर निवासी छोटे लाल भार्गव के पुत्र प्रमोद भार्गव से किया था। विवाह के समय हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। फिर भी पति और उसकी मां बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन मारपीट करते थे। आठ मई को भी मारापीटा। हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टर ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 13 मई को इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। मृतका के पिता कुंदन भार्गव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed