फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   माननीय के रिश्तेदार तो रिटायर्ड एएसपी का गुनाह माफ

माननीय के रिश्तेदार तो रिटायर्ड एएसपी का गुनाह माफ

Mon, 27 May 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
माननीय के रिश्तेदार तो रिटायर्ड एएसपी का गुनाह माफ
लखीमपुर खीरी। शहर की एक किशोरी ने रविवार को रिटायर्ड एक एएसपी पर दुकान में आकर अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। किशोरी के शोर शराबा करने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी रिटायर्ड एएसपी को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों ने एएसपी से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। आरोपी जिले की सत्तापक्ष की एक माननीय का रिश्तेदार निकला, सो माननीय भी उसके पक्ष में उतर आए। कोतवाली में करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन

शहर निवासी एक व्यापारी ने बताया कि उनकी सीतापुर रोड पर कपड़े की दुकान है। रविवार को वह सत्संग में गए थे। उनकी 17 वर्षीय बेटी दुकान पर थी। सुबह करीब 11 बजे शहर निवासी रिटायर्ड एक एएसपी दुकान पर पहुंचे। बेटी को अकेला पाकर उन्होंने अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। पुत्री ने जब विरोध किया तो उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर डरी सहमी पुत्री ने शोर मचाया और उन्हें घटना की जानकारी दी। शोर शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी रिटायर्ड एएसपी को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी पिटाई भी की। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआई शिव प्रसाद पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आए। जहां काफी देर तक दोनों पक्षों में वार्ता हुई। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी एएसपी वर्ष 2012 में हमीरपुर जिले से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन


... और माननीय का आने लगा फोन
पुलिस आरोपी रिटायर्ड एएसपी और पीड़ित पक्ष को कोतवाली ला भी नहीं पाई थी कि इसके पहले ही सत्तापक्ष की एक माननीय की कॉल प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर पर आने लगी। माननीय ने आरोपी को अपना रिश्तेदार बताते हुए प्रभारी निरीक्षक को उन्हें तुरंत छोड़ने का फरमान भी सुना डाला। माना जा रहा है कि माननीय के दबाव में आकर पुलिस ने समझाबुझाकर मामले को रफादफा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लड़की ने रिटायर्ड एएसपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। दोनों को पुलिस थाना लाई थी, लेकिन बाद में आपसी समझौता कर लिया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर भी नहीं दी, जिस पर दोनों को छोड़ दिया गया है।
- फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed