फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दूल्हा सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट

दूल्हा सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट

Mon, 27 May 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट
महेवागंज। बराती-घरातियों में मारपीट और बरात लौट जाने के मामले में लड़की के पिता ने दूसरे दिन दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर बारात वापस लौटा ले जाने की तहरीर दी। फूलबेहड़ पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के गांव सैदीपुर निवासी राजकुमार के पुत्र विशाल की बरात शुक्रवार पास के ही गांव पिपरामरोड़ा निवासी जगन्नाथ के घर आई थी। शादी की रस्में शुरू होतीं इससे पहले किसी बात पर लड़की पक्ष और दूल्हा पक्ष में कहासुनी बाद मारपीट हो गई। शराब के नशे में चूर कुछ शरारती लोगों ने खाना भी फेंक दिया। मारपीट में दूल्हे के मामा समेत छह लोगों घायल भी हो गए थे। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शनिवार को लड़की के पिता जगन्नाथ ने पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई नीरज कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर सैदीपुर निवासी युवक विशाल (दूल्हा), पिता राजकुमार, सुनीता और मामा लालजी के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर बरात वापस करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed