{"_id":"5c72d67fbdec2273a135726a","slug":"151551029887-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक चित्र पोस्ट करने से रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक चित्र पोस्ट करने से रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कुछ असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर जिले में सांप्रदायिक सौहार्र्द बिगाड़ने की कोशिश की। शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप दिल से दिल तक के एक सदस्य ने देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाकर ग्रुप पर पोस्ट कर दिया, इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर ग्रुप एडमिन व अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
व्हाट्सएप ग्रुप पर दिल से दिल तक एक ग्रुप संचालित है। इस ग्रुप का एडमिन कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के कस्बा अलीगंज निवासी अरबेज है। इस ग्रुप में गोला क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी अरमान मोहम्मद भी सदस्य है। शुक्रवार को अरमान ने हिंदू देवी-देवताओं के अश्लील चित्र बनाकर ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। साथ ही पाकिस्तान का समर्थन करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। इससे लोग भड़क उठे। शनिवार की रात कुछ लोग कोतवाली सदर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने छापामार कर मुख्य आरोपी अरमान को पकड़ लिया और उसे कोतवाली लाई। पुलिस ने थाना खीरी के गांव केवलपुरवा निवासी पंकज जायसवाल की ओर से ग्रुप एडमिन अरबेज हुसैन, अरमान मोहम्मद और ग्रुप सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 295 (ए), 505 (2), आईटी एक्ट की धारा 67 और 67 (ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्रुप एडमिन, अरमान मोहम्मद और ग्रुप के अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डीपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर