फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Tue, 19 Feb 2019 11:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव गंगान निवासी सामून की पत्नी सबा बीते मंगलवार को आग से झुलस गई थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने बेटी को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ईसानगर में तहरीर दी थी। ईसानगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था जिसे अब हत्या में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र की भटपुरवा गांव निवासी मोहम्मद हसन पुत्र बाबू ने ईसानगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री नूर सबा की शादी ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव गंगान निवासी नूर रोज अली के पुत्र सामून से दो साल पहले की थी। दहेज में यथा संभव सामान भी दिया था पर नूर सबा का पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता था। बीते मंगलवार को उसने नूर सबा पर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया जिसे गंभीर अवस्था में सीएससी ईसानगर लाया गया जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ईसानगर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति सामून, ससुर और देवर समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। नूर सबा की मौत के बाद पुलिस ने मामले को दहेज हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुलसी नूर सबा के पिता की तहरीर पर उसके ससुरालियों पर हत्या के प्0यास का मामला दर्ज था पोस्टमार्टम के बाद अब इसे दहेज हत्या में तरमीम किया जा रहा है आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
- बृजेश कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed