फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय समेत सात पर रिपोर्ट

स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय समेत सात पर रिपोर्ट

Tue, 19 Feb 2019 11:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय समेत सात पर रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में सुविधा शुल्क मांगे जाने को लेकर तीन दिन पहले हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मरीज के तीमारदार की ओर से स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय को नामजद कर पांच अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीपुर निवासी प्रशांत राजवंश ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका मरीज किरन पत्नी रामचंद्र जिला अस्पताल में भर्ती था, जिसे वह देखने 16 फरवरी की दोपहर गया था। दोपहर करीब ढाई बजे वार्ड ब्वाय बीएस दयाल, स्टाफ नर्स सुनीता देवी चार-पांच अन्य लोग आ गए। मरीज से रुपये मांगने लगे। जब मैने रुपये देने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। जातिसूचक गालियां देते हुए पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर आ गए और किसी तरह से उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर वार्ड ब्वाय, स्टाफ नर्स और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एससीएसटी एक्ट भी लगाया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने रविवार की शाम वार्ड ब्वाय बीएस दयाल की ओर से भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक पूरी और उनके सात अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रशांत ने भी घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी थी, जिसकी जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed