{"_id":"5c475c35bdec2273aa6ba524","slug":"151548180533-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वालों को सौंप दिए हैं।
हादसा: एक
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी (लालपुर) निवासी आकिम ने बताया कि वह तीन भाई हैं। उनके भाई मोहम्मद याकिब का सोमवार की शाम बर्थडे कार्यक्रम था। कार्यक्रम में भाई के कई दोस्त भी शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद छोटा भाई आरिफ हेलमेट लगाकर दोस्त को छोड़ने शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा गया था। वापस लौटते समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग भाई को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उपचार के दौरान भाई आरिफ ने दम तोड़ दिया।
हादसा: दो
ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत
लखीमपुर खीरी। कोतवाली गौरीफंटा के गांव निझोटा निवासी मथुरा (45) सोमवार की शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर लेकर पंपिग सेट लेने खेत पर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। कई घंटे दबा होने के बाद सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जब तक उसको बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसा: तीन
अंडा के थोक व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत
महेवागंज। खीरी टाउन के मोहल्ला शेख सराय निवासी महबूब अख्तर (25) पुत्र सईद अहमद की पलिया में अंडे की थोक दुकान है। मंगलवार की सुबह वह अकेले कार से दुकान पर जा रहे थे। पुलिस चौकी सुंदरवल क्षेत्र में बसही गांव के पास पलिया से लखीमपुर जा रही तेज रफ्तार बस के अचानक सामने आने से कार चला रहे महबूब अख्तर का नियंत्रण कार से खो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पड़ी गन्ने की प्रेसमड से फिसलती हुई बस में जा भिड़ी। भीषण टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यूपी 100 पुलिस ने घायल महबूब अख्तर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत से घर में कोहराम मचा है।
प्रेसमड बनी दुर्घटना की वजह
सुंदरवल। पलिया हाईवे स्थित बसही गांव के सामने स्थित एक कोयला फैक्ट्री के लिए लाई गई गन्ने की प्रेसमड अक्सर हाईवे पर बिखरी रहती है, जिससे वाहनों चालकों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहनों के तेज रफ्तार में होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अचानक ब्रेक लगाना लोगों को भारी पड़ जाता है। युवा व्यापारी की मौत को भी लोग इससे जोड़ कर देख रहे हैं।