{"_id":"5bb5ff6f867a556c8a17a225","slug":"151538654063-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा में गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने किया गाय का शिकार,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीरा में गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने किया गाय का शिकार,
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
04एलकेएच651,652
भीरा में बाघ ने किया गाय का शिकार
दो शावकों संग बाघिन को देखे जाने का दावा
बिजुआ। भीरा कस्बे की आबादी से कुछ दूरी पर नहर मार्ग पर एक बाघ ने आवारा घूम रही गाय का शिकार कर डाला। सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो भीरा रेंजर को खबर दी। रेंजर के साथ मौके पर पहुंची टीम ने बाघ के पंजों के निशान को देखकर बाघ होने की पुष्टि की। बाद में गाय के अधखाए शव को खेत में गाड़ दिया गया। पास में मजार की देखरेख करने वालों ने बताया कि एक बाघिन कई बार शावकों के साथ देखी गई है। भीरा कस्बे से नहर मार्ग पर कई सिख समाज के लोगों के घर बने हुए हैं। इनसे कुछ ही दूरी पर भीरा- नहर से सटे नानक फार्म के एक गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने गाय पर हमला कर दिया। गाय छूट्टा घूम रही थी। सुबह नहर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो प्रधान को बताया। प्रधान अतिंद्र सिंह ने वन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुचे रेंजर राकेश बाबू वर्मा, वन दरोगा एसपी वर्मा, फॉरेस्ट गार्ड अवनीश शर्मा एवं राजेश दीक्षित ने बाघ के पग चिन्हों को तलाश किया। वन विभाग की टीम ने बाघ के पग चिन्हों को देखकर पुष्टि की एवं रेंजर आरबी वर्मा ने अधखाए शव को गन्ने के खेत के किनारे ही जमीन में गड्ढा खुदवाकर गड़वा दिया। अंदेशा है कि बाघ इसी गन्ने के खेत में ही कहीं डेरा डाले हुए है, वन विभाग ने लोगों को गन्ने के खेत में जाने पर आगाह किया है।
कई बार देखा गए शावकों के साथ
बिजुआ। पास में ही जिंद बाबा मजार की देखरेख करने वाले बाबा ने बताया कि इस रास्ते पर मजार के सामने से कई बार बाघिन को दो शावकों के साथ जाते देखा गया है। बाबा के मुताबिक बाघ यहीं पर मौजूद है, कई बार उसकी दहाड़ भी सुनी गई है।
वन विभाग ने किया आगाह
बिजुआ। रेंजर आरबी वर्मा ने एक टीम को लगा दिया है, टीम ने वहां करीब के लोगों से कहा है कि खेतों में ग्रुप में जाएं एवं बाघ के दिखाई देने पर समूह में शोर मचाकर भगाने की कोशिश करें।