फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खेत में शौच गई किशोरी से दुराचार, मुकदमा दर्ज

खेत में शौच गई किशोरी से दुराचार, मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Mar 2018 07:08 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खेत में शौच गई किशोरी से दुराचार, मुकदमा दर्ज
लीड
विज्ञापन

खेत पर गई किशोरी
से रेप, रिपोर्ट दर्ज
होली की सुबह हुई वारदात के बाद से आरोपी फरार
- पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा।
होली के दिन सुबह खेत पर गई एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने गन्ने के खेत में दुराचार किया और फिर गांव से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर खेत पर गई थी। वहां पहले से गन्ने के खेत में छिपे बैठे गांव के पल्लू रस्तोगी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार करने के बाद फरार हो गया। किशोरी रोती बिलखती घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित किशोरी अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर बलात्कार सहित पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी पल्लू रस्तोगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी गांव से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed