फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बदमाशों ने की ज्वैलर्स की दुकान लूटने की कोशिश

बदमाशों ने की ज्वैलर्स की दुकान लूटने की कोशिश

Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने की ज्वैलर्स की दुकान लूटने की कोशिश
लीड-----
विज्ञापन


बदमाशों ने किया ज्वैलर्स
की दुकान लूटने का प्रयास
चौकीदार के मुंह में कपड़ा ठूंस कर पीटा, बांधकर डाला
स्टेशन रोड स्थित दुकान की घटना, शोर मचाने पर फायरिंग कर भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुर गंज।
स्टेशन रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान लूटने आए बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना लिया। उसे दुकान से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक प्लॉट पर ले गए, जहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर और पिटाई कर बांधकर डाल दिया। बदमाश दुकान का ताला तोड़ ही रहे थे, तभी शोरशराबा होने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
कस्बा निवासी रामनिवास गुप्ता का रेेेलवे स्टेशन पर घर और ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान स्वामी ने बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक शटर तोड़ने की आवाज आई। इसपर परिवार के लोग उठ गए और टॉर्च की रोशनी डालकर देखा तो असलहों से लैस पांच-छह बदमाश शटर तोड़ रहे थे। इस पर उन्होंने शोरशराबा किया और बदमाशों को ललकारते हुए यूपी 100 को सूचना दी। इस पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह लोग बाहर निकले तो देखा चौकीदार राधेश्याम गायब था। इस पर उन्होंने पुलिस के साथ उसकी तलाश की तो वह लगभग दो सौ मीटर दूर खाली पड़े एक प्लॉट में बंधा पड़ा मिला। चौकीदार राधेश्याम ने बताया कि बदमाश असलहों के बल पर उसे प्लॉट पर उठा लाए और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन




नकदी समेत हजारों की चोरी
रजागंज। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव कलंदरपुरवा निवासी स्व. कल्लू की पत्नी मुन्नी के घर में बीती रात चोर घुस आए। कमरे में संदूक में रखी 15 हजार नकदी, जेवर सहित हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना ढखवा चौकी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed