{"_id":"f0e847698ea2c6bc78b1e3f9a6501d9c","slug":"150-liters-of-raw-wine-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 लीटर कच्ची शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
150 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह के आदेश पर आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। रविवार को खीरी थाना क्षेत्र में आबकारी टीम ने चार गांवों में कार्रवाई करते हुए 150 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए दो हजार किलो लहन नष्ट कराया है।
जिला आबकारी अधिकारी सुनील मिश्रा के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी के नेतृत्व में टीम ने खीरी क्षेत्र के गांव सहजनी, लोनियनपुरवा, सहदुल्लापुर और लाहौैरीनगर में कच्ची शराब बनाने वालों के अड्डों पर दबिश दी है। इस दौैरान टीम ने अलग-अलग ठिकानों से करीब 150 लीटर कच्ची शराब जब्त की औैर दो हजार किलो लहन मौके पर नष्ट कराया है। कार्र्रवाई के दौैरान शराब बनाने के उपकरण समेत तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आठ लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। टीम में सिपाही अनिल शुक्ला, विपिन तिवारी और स्वामीनाथ पांडे शामिल रहे।