फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   15 thousand miscreants looted in broad daylight

बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 15 हजार रुपये

Wed, 12 Aug 2015 07:13 PM IST
पिपरिया धनी
पिपरिया धनी Updated Wed, 12 Aug 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ा गालिब निवासी लालता प्रसाद से सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े 15हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी लालता प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार की दोपहर उन्होंने पिपरिया धनी के पंजाब एंड सिंध बैंक से 78 हजार रुपये निकाले थे। निकाली गई रकम किसी को देने के बाद 15 हजार रुपये बचे थे जो लेकर वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में मूड़ा गालिब और हिम्मतपुर गांव के बीच पीछे से दो बाइकों पर सवार नकाबपोश पांच सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चलती बाइक से सड़क किनारे खाई में ढकेल दिया। बाइक से गिरने के बाद बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी लूट ली और असलहे लहराते हुए फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना को छिपा रही है
रेहरिया चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध लग रही है।
मोहम्मदी के कोतवाल ने बताया कि वह मितौली ड्यूटी में है, उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed