फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विस्फोटक सामग्री बरामद होने पर सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

विस्फोटक सामग्री बरामद होने पर सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

Mon, 22 Apr 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
विस्फोटक सामग्री बरामद होने पर सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
गौरीफंटा। बीते दिन दिल्ली से काठमांडू जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस में चेकिंग के दौरान नेपाल में बम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। जिसके बाद गौरीफंटा सीमा पर चेकिंग के साथ ही सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की रात दिल्ली से काठमांडू जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस में कैलाली जिले की डुडेझारी सशस्त्र पुलिस बल कैंप के बाहर चेकिंग के दौरान बम बनाने वाले डेटोनेटर तथा तार विस्फोेटक सामग्री बरामद हुई है। जिसको लेकर भारत-नेपाल सीमा पर विभागों में खलबली मच गई थी। हालांकि यह बनबसा बार्डर से होकर नेपाल गई थी। लेकिन इसके बाद भी बस से विस्फोटक सामग्री बरामद होने तथा लोकसभा चुनाव को लेकर गौरीफंटा बार्डर पर एसएसबी तथा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसएसबी का डॉग स्क्वॉयड आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रहा है। इसके साथ ही बार्डर पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed