{"_id":"5c9672c1bdec22144d7e1069","slug":"141553363649-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकान में आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्डवेयर की दुकान में आग से लाखों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। मेन मार्केट स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में रात को आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
मेन मार्केट में शिव मंदिर के सामने हिमांशु प्लाई स्टोर के स्वामी महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को वह दुकान बंद कर घर जा चुके थे। रात करीब 10 बजे दुकान से धुआं निकलते देख पास पड़ोस के लोगों ने उन्हें बताया। सूचना पर वह पहुुंचे और जैसे ही दुकान का शटर उठाया, आग की लपटों ने जोर पकड़ लिया। फौरन ही पास में मौजूद लोगों ने बिजली सप्लाई बंद करवाई, फिर लोगों ने बालू और पानी से बमुश्किल आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में रखा पेंट, फेविकोल, केमिकल, प्लाई सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक महेंद्र अग्रवाल ने अग्निकांड में करीब तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।