फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, भर्ती

पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, भर्ती
महेवागंज खीरी। पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने रास्ते में एक युवक की गन्ने से जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने घायल युवक को निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया है। घरवालों ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव अंजनापुर निवासी गंगाराम पुत्र मोहन लाल ने बताया कि बुधवार दोपहर उसकी पत्नी सरोजनी देवी से उसका मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। इससे गुस्साई पत्नी ने फूलबेहड़ थाने पर उसकी शिकायत कर दी। शाम करीब चार बजे थाने से दो दरोगा और दो सिपाही उसके घर आ गए। थाने चलने की बात कह जबरन उसको पकड़कर अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि गांव के बाहर ले जाकर उसको छोड़ने की एवज में दरोगा ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की। युवक ने रुपये देने में असमर्थता जताई। इससे नाराज दरोगा ने खेत से गन्ने तोड़ लिए और बाइक पर लिटा कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। युवक की हालत बिगड़ती देख पुलिस टीम उसको वहीं छोड़कर चली गई। किसी तरह वह अपने घर आया। उसको जख्मी देख परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए और मरहम पट्टी कराई। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि युवक शराबी किस्म का है। पत्नी से आए दिन झगड़ा करता है। पुलिस पर लगाया गया आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed