फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ना माफिया ने जांच टीम पर बोला हमला

गन्ना माफिया ने जांच टीम पर बोला हमला

Sat, 12 Jan 2019 07:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
गन्ना माफिया ने जांच टीम पर बोला हमला

विज्ञापन
गन्ना माफिया ने जांच टीम पर बोला हमला

महेवागंज। गन्ना माफिया इस कदर हावी हैं कि अवैध गन्ना सेंटर चलाने से बाज नहीं आ रहे और जांच करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर हमलावर हो जाते हैं। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में अवैध गन्ना सेंटर की जांच के दौरान टीम ने गन्ने की अवैध खरीद करते हुए दो भाइयों को पकड़ा, तो दोनों ने समिति सचिव और उनकी टीम पर हमला बोल दिया। सरकारी जीप के टायर पंचर कर दिए। भारी पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में हुई। पुलिस ने अवैध कांटा लगाकर गन्ना खरीद करने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ रासुका समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कृषक सहकारी गन्ना समिति के एमडी डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह खम्बारखेड़ा चीनी मिल के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के साथ जांच करने फूलबेहड़ क्षेत्र में अवैध कांटा लगाकर किसानों से गन्ने की अवैध खरीद फरोख्त की सूचना पर राघवापुर गांव पहुंचे थे। यहां फूलबेहड़ के ही सैदापुर गांव निवासी रऊफ और उसका भाई फारूक अवैध कांटा लगाकर ट्राले में गन्ना खरीदते मिले। टीम ने जब ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेने की कोशिश की, तो दोनों ने जोर जबरदस्ती से विरोध किया। इससे सचिव ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम के आदेश पर फूलबेहड़ से सिपाही पहुंचे। पुलिस की भनक लगते ही दोनों भाई मौके से फरार हो गए। आरोप है कि कुछ देर बाद महिलाओं समेत दर्जनों लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया और सरकारी जीप के टायर पंचर कर दिए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख सिपाहियों ने थाने पर सूचना दी। कुछ ही देर बाद फूलबेहड़ इंस्पेक्टर घनश्याम राम और सुंदरवल चौकी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख हमलावर भाग निकले। अधिकारियों ने गन्ने को मिल में तौलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे सीज कर दिया है। इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि एमडी डॉ राजीव कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी रऊफ और फारूक के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने, रासुका, गन्ने की अवैध खरीद बिक्री की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed