{"_id":"5bb609be867a556c836596ab","slug":"141538656702-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घरों से 66 हजार की नगदी संग करीब दो लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ घरों से 66 हजार की नगदी संग करीब दो लाख के जेवर चोरी
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चार घरों से 66 हजार रुपये समेत दो लाख का माल समेटा
पुलिस ने किया निरीक्षण, रिपोर्ट दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। कस्बा बम्हनपुर और बिहारीपुरवा गांव में घुसे चोरों ने चार घरों से 66 हजार रुपये समेत करीब दो लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बिहारीपुरवा के एक घर में परिवार वालों के जागने पर चोर भागने में सफल रहे। पुलिस ने किसी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि चोरी की घटनाएं संदिग्ध लग रही हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
बम्हनपुर कस्बा निवासी कौशल सक्सेना के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 25 हजार रुपये, बिछिया, पायल, झुमकी समेत करीब 60 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसी कस्बे में रहने वाले इनायत अली के घर में चोरों ने 11200 रुपये और गहने समेत 50 हजार के सामान पर हाथ साफ किया। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। लुधौरी के मजरा बिहारी पुरवा निवासी रोहित कुमार की पत्नी शंकरा देवी ने बताया कि उसका पति रोहित व घर के अन्य लोग घर पर नहीं हैं। वह बुधवार की रात अपने बच्चों के सो गई। सुबह जब जागे तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर शंका हुई। कमरे में देखा तो संदूक खुला और उसमें रखा सामान फैला हुआ पड़ा था। संदूक में भैंस बेचकर रखे तीस हजार रुपये और गहने समेत सारा सामान गायब मिला। पड़ोसी त्रिमोहन लाल मौर्य के घर भी चोरी हो गई, जिसका पता जागने पर चला। पड़ोसी भगौती ने बताया कि चोर उसके घर से एक फंटी उठा ले गए हैं। घनश्याम व राम लखन ने बताया कि चोरों ने उनके घरों में लगी फूस की टटिया काटकर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जागने पर चोर भागने में सफल रहे।