फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बेटी से दरिंदगी करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, रेप की पुष्टि

बेटी से दरिंदगी करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, रेप की पुष्टि

Tue, 25 Sep 2018 06:44 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
बेटी से दरिंदगी करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, रेप की पुष्टि
बेटी से दरिंदगी करने का आरोपी पिता गिरफ्तार
विज्ञापन

शनिवार रात 12 साल की बेटी से किया था रेप
मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज-मैलानी। अपनी 12 साल की बेटी के साथ हैवानियत करने वाले पिता को थाना मैलानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हुई है। उधर, सीओ गोला अभिषेक प्रताप अजेय ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव के घर में सो रही बालिका से उसी के पिता ने शनिवार रात रेप किया था। सोमवार को बालिका स्कूल जाने के बहाने घर से निकली और पड़ोस के गांव में रहने वाले मामा के घर जाकर पिता की हैवानियत बताई। तब मामले का खुलासा हुआ था। पुलिस ने मामा की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसकी भनक लगते ही आरोपी पिता फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। उधर मंगलवार को सीओ गोला गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed