फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... तो कर्ज का बोझ ले गया ख़ुदकुशी की ओर

... तो कर्ज का बोझ ले गया ख़ुदकुशी की ओर

Sun, 10 Dec 2017 07:24 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
... तो कर्ज का बोझ ले गया ख़ुदकुशी की ओर
बंदूक - फोटो : अमर उजाला
महेवागंज। खाद व्यापारी की मौत से व्यापारी जगत स्तब्ध है। कर्ज के बोझ की ऐसी भी क्या मजबूरी की खुदकुशी का रास्ता चुनना पड़ गया। यह सवाल लोगों को हैरानी में डाल रहा है। फिलहाल, पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में भी कर्ज के बोझ से व्यापारी के खुदकुशी कर लेने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

शहर की सरदार नगर कॉलोनी निवासी व महेवागंज स्थित प्रतिष्ठित फर्म दशमेश फर्टिलाइजर के मालिक 42 वर्षीय परमिंदर सिंह ने शनिवार दोपहर घर में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। पत्नी निशा टीचर हैं। वह उस वक्त स्कूल में थी। छोटी बेटी ट्विंकल भी पढ़ने गई थी। पड़ोस के दूसरे मकान में बुजुर्ग मां अपनी छोटी बहू के साथ थीं। बताते हैं पड़ोसियों से उन्हें फायरिंग होने की खबर लगी।
विज्ञापन

परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो परमिंदर का शव स्टोर रूम में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में एक गोली लगने की बात सामने आई है। युवक की मौत से परिवार सदमे में है। वही परमिंदर के साथी व अन्य व्यापारी भी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीबियों की मानें तो इधर कुछ समय से व्यापार में मंदी से उन पर लाखों का कर्ज हो चुका था। उधर, जानकार बताते हैं कि व्यापारी का भी ग्राहकों पर लाखों रुपये बकाया निकल रहे हैं। अपने मृदुल स्वभाव के चलते वह किसी ग्राहक पर दबाव नहीं डालते थे। सवाल है कि क्या उनके बकायेदार जल्द पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे या उधारी उन्हें मन ही मन परेशान कर रही थी, जिसको वह बर्दास्त नहीं कर सके और जान देने का फैसला कर लिया।


व्यापारी पर करोड़ों रुपए के कर्ज की बात कही जा रही है, जबकि उसका भी लोगों पर लाखों रुपया बकाया होने की बात पता लगी है। कर्ज से परेशान होकर उसने गोली मारकर सुसाइट कर लिया।
- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed