{"_id":"5950fa624f1c1b14248b46f3","slug":"141498479202-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसेपुर खुर्द के गुड्डू का निकला बाग में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूसेपुर खुर्द के गुड्डू का निकला बाग में मिला शव
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के गोला रोड पर स्थित एक बाग में रविवार की शाम पड़े मिले शव की शिनाख्त हो गई है। सोमवार को थाना खीरी के गांव मूसेपुर खुर्द निवासी रामलखन ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र 20 वर्षीय गुड्डू के रूप में की है। पिता का कहना है कि शव मिलने से तीन दिन पहले गांव के ही तीन युवक गुड्डू को बुलाकर गांव भंसडिया लाए थे, उसके बाद से उसके पुत्र का पता नहीं चला। उन्होंने तीनों युवकों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बतादें कि रविवार की शाम करीब पांच बजे गोला रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल के निकट बाग में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर गांव मूसेपुर खुर्द निवासी रामलखन परिवार वालों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने पुत्र गुड्डू के रूप में की। मोरचरी पर मौजूद पिता रामलखन ने बताया कि शव मिलने से तीन दिन पहले गांव के ही तीन युवक उसके पुत्र को भंसड़िया चलने की बात कहकर घर से लाए थे। इसके बाद से उसका पुत्र घर वापस नहीं पहुंचा। वह पुत्र की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुत्र को बुलाकर लाने वाले उसके दोस्तों से पूछा तो वह भी सही जवाब नहीं दे रहे थे। उन्होंने गांव के ही तीन युवक और गांव भंसड़िया के दो युवकों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
...............