{"_id":"5947be0a4f1c1b8c1a8b474f","slug":"141497873930-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में किशोर की मौत
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। संपूर्णानगर रोड पर एक तेज अनियंत्रित बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बाइक सवार भी चुटैल हो गया। आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक किशोर के परिवारवालों में कोहराम मच गया है।
शहर के मोहल्ला माहीगिरान निवासी इमरान का पुत्र अरमान(14) अपने साथ गुड्डू के पुत्र समर(10) के साथ किसी काम से संपूर्णानगर रोड पर जा रहा था। इस दौरान संपूर्णानगर रोड पर गोल्डन फ्लावर स्कूल के सामने तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही बाइक सवार हरिनंदन पुत्र रामचरण निवासी गिरधरपुरी कालोनी खजुरिया भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल अरमान की मौत हो गई। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हरिनंदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर बच्चे की मौत हो जाने के बाद माता-पिता के साथ ही परिवारवालों में कोहराम मचा हुआ है। देर रात की घटना होने के कारण अस्पताल में भारी भीड़ का तांता लगा रहा। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है।
अपने घर में सबका लाड़ला था अरमान
अरमान अपने घर में माता-पिता के साथ ही सभी का लाड़ला था। इसके साथ ही मोहल्लेवासियों का भी कुछ भी काम हो वह कर देता था। जिसके कारण उसकी मौत होने पर परिवारवालों के साथ ही मोहल्लेवासियों की भी आंखें नम थीं।